भारत में हर दिन कोरोना पर रिकॉर्ड बन रहे हैं, जानें किस राज्य में कितने मामले हैं

भारत में हर दिन कोरोना पर रिकॉर्ड बन रहे हैं, जानें किस राज्य में कितने मामले हैं

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 94 लाख 72 हजार 473 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 484236 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 189463 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 295880 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 15685 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 508953 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- लगातर बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा, एक दिन में 384 मौतें हुईं, जानें भारत के कोरोना के सभी आंकड़े

पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे ज्यादा 18552 नए मामले सामने आए हैं और 384 लोगों की जान गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 2,95,881 मरीज़ कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। रिकवरी रेट 58.13 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ टेस्टिंग में भी तेजी आई है। 26 जून यानी शुक्रवार को एक दिन में अब तक सबसे ज्यादा 2,20,479 नमूनों की जांच की गई है। 26 जून तक कुल 79, 96,707 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। पॉजिटिविटी रेट 8.41 प्रतिशत है। देश में कोरोना के मामले 5 लाख पहुंचने में 149 दिन का समय लगा है। भारत में 21 जून को कोरोना के मामले बढ़कर 4,10, 461 पर पहंच गए थे अब  27 जून को यह आंकड़ा 5,08,953 पर पहंच गया है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

6145

5196

148

11489

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

29

43

0

72

अरुणाचल प्रदेश

129

42

1

172

असम

2339

4259

9

6607

बिहार

1896

6762

58

8716

चंडीगढ़ 

84

335

6

425

छत्तीसगढ़

618

1914

13

2545

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

122

41

0

163

दिल्ली

27657

47091

2492

77240

गोवा

667

370

2

1039

गुजरात 

6294

22030

1771

30095

हरियाणा

4657

8016

211

12884

हिमाचल प्रदेश 

353

502

9

864

जम्मू एंड कश्मीर 

2591

4080

91

6762

झारखंड

635

1643

12

2290

कर्नाटक

3909

6916

180

11005

केरल

1846

2008

22

3876

लद्दाख

587

358

1

946

मध्य प्रदेश 

2448

9804

546

12798

महाराष्ट्र 

65844

79815

7106

152765

मणिपुर

682

393

0

1075

मेघालय

4

42

1

47

मिजोरम

115

30

0

145

नागालैंड

209

162

0

371

ओडिशा

1741

4422

17

6180

पुडुचेरी

306

187

9

502

पंजाब

1634

3201

122

4957

राजस्थान

3218

13062

380

16660

सिक्किम

47

39

0

86

तमिलनाडु

32308

41357

957

74622

तेलांगना

7346

4766

237

12349

त्रिपुरा

269

1055

1

1325

उत्तराखंड

866

1822

37

2725

उत्तर प्रदेश 

6730

13583

630

20943

वेस्ट बंगाल

5039

10535

616

16190

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

8023

 

 

8023

भारत में कुल मामले

197387

295881

15685

508953


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसे भी पढ़ें-

भारत में बीते एक हफ्ते में मृत्युदर में वृद्धि देखी गयी, इन 8 देशों को पीछे छोड़ा

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।